Anrich Nortje Record: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज़ एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) ने बुधवार, 18 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 34वें मुकाबले में यूएई के खिलाफ कमाल की गेंदबाज़ी की। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज़ टिम साउदी (Tim Southee) को पछाड़ा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में 32 साल के एनरिक नॉर्खिया ने अपने कोटे के 4 ओवर में यूएई को 28 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने अलीशान शराफू (38 गेंदों पर 45 रन) और सैयद हैदर (15 गेंदों पर 06 रन) का विकेट निकाला। खास बात ये है कि इसी के साथ अब एनरिक नॉर्खिया आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज़ बन गए हैं।
उन्होंने 20 मैचों में 37 विकेट लेकर ये कारनामा किया है और इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज़ टिम साउदी को पीछे छोड़ा। टिम साउदी ने टी20 वर्ल्ड कप में 25 मैचों में 36 विकेट झटके हैं। बताते चलें कि आईसीसी के इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज़ श्रीलंका के लसिथ मलिंगा हैं, जिनका रिकॉर्ड भी अब काफी खतरे में हैं। उनके नाम 31 मैचों में 38 विकेट दर्ज हैं।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज़
- लसिथ मलिंगा - 38 विकेट
- एनरिक नॉर्खिया - 37 विकेट
- टिम साउदी - 36 विकेट
- उमर गुल - 35 विकेट
- ट्रेंट बोल्ट - 34 विकेट
- मिचेल स्टार्क - 32 विकेट
ये भी जान लीजिए कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के कैप्टन एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद यूएई ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर उनके सामने 123 रनों का लक्ष्य रख दिया है। यहां देखें लाइव मैच का स्कोर कार्ड
ऐसी है दोनों टीमें
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका।
Also Read: LIVE Cricket Score
संयुक्त अरब अमीरात (प्लेइंग XI): आर्यांश शर्मा (विकेट कीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पराशर, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।