टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज से ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बाहर होने पर ऑस्ट्रेलियाई फैंस सदमे में हैं लेकिन इसी बीच आइसलैंड की छोटी टीम ने ग्रुप स्टेज से ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने पर उनका सोशल मीडिया पर मज़ाक उड़ाया है। ज़िम्बाब्वे और श्रीलंका से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया का टी-20 वर्ल्ड कप कैंपेन ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो गया।
ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने पर आइसलैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर स्टीव स्मिथ का नाम लेते हुए ऑस्ट्रेलिया का मज़ाक उड़ाया। स्मिथ को जोश हेजलवुड की जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम में जिस दिन आधिकारिक रूप से टीम में शामिल किया गया उसी दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम का मैच था लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में श्रीलंका के खिलाफ मौका नहीं दिया गया और ऑस्ट्रेलिया को उस मैच में हार का सामना करना पड़ा।
एक्स (पहले ट्विटर) पर अब वायरल हो रहे एक पोस्ट में, आइसलैंड ने मज़ाक में कहा, "स्टीव स्मिथ के लिए टी-20 वर्ल्ड कप की सबसे अच्छी बात एयरपोर्ट ड्यूटी फ्री थी। हम उनके साथ बेहतर बर्ताव करते। हम उनका एक स्टैच्यू बनवाते और ज़िंदगी भर फ्री सीओडी देते। कभी-कभी, आपकी सबसे अच्छी चीज़ें भुला दी जाती हैं।"
Also Read: LIVE Cricket Score
बता दें कि घरेलू बिग बैश लीग में अच्छे फॉर्म के बावजूद स्मिथ का न चुना जाना फैंस और क्रिकेट पंडितों दोनों के लिए हैरानी की बात थी। ऑस्ट्रेलिया के जल्दी बाहर होने से उनकी सिलेक्शन स्ट्रेटेजी और टीम मैनेजमेंट पर ज़ोरदार बहस छिड़ गई है, जिससे खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में मौजूदा चैंपियन के भविष्य की दिशा पर सवाल उठ रहे हैं। खैर अब ऑस्ट्रेलिया जब टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है तो हो सकता है कि वो अपनी टी-20 टीम को दोबारा से बनाए और कुछ सीनियर खिलाड़ियों की छुट्टी करके नए और युवा खिलाड़ियों को मौका दें।