दुनिया के सबसे उम्रदराज प्रथम श्रेणी क्रिकेटर एलन बर्गेस का बुधवार को 100 साल की उम्र में निधन हो गया। इस घटना की जानकारी न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने दी है।

Advertisement

दाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज, एलन ने 1940/41 से 1951/52 तक कैंटर्बरी के लिए 11 प्रथम श्रेणी मैचों में और 1945 में इंग्लैंड में न्यूजीलैंड सर्विसेज के लिए भी खेलते हुए दिखाई दिए। उन्होंने ओटागो के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 52 रन देकर 6 विकेट चटकाए। ये मुकाबला लैंकेस्टर पार्क में क्रिसमस के दिन 1940 में खेला गया था।

Advertisement

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एलन के निधन पर दुख जाहिर किया। उन्होंने लिखा, “दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित प्रथम श्रेणी क्रिकेटर एलन बर्गेस के निधन से न्यूजीलैंड क्रिकेट और हम सब दुखी हैं। एलन की बेटी पिप ने बताया कि उनके पिता की रात के समय नींद में ही मृत्यु हो गई, 100 वर्ष की आयु में, रंगियोरा के चार्ल्स उपम रिटायरमेंट विलेज में।’

ओटागो के इयान गैलवे, 98 वर्ष की आयु में, अब न्यूजीलैंड के सबसे उम्रदराज जीवित प्रथम श्रेणी क्रिकेटर हैं। भारतीय खिलाड़ी रघुनाथ चंदोरकर अब दुनिया के सबसे उम्र वाले जीवित खिलाड़ी हैं।

पिप ने यह भी कहा कि उनके पिता अंत तक अच्छे स्वास्थ्य में थे और उन्होंने मंगलवार को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को भी देखा था। इस दौरान उन्होंने केन विलियमसन को दोहरा शतक बनाते भी देखा था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार