29 अक्टूबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने सिर्फ 14 रन की पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है।

BREAKING: पांचवें वनडे में इस खिलाड़ी को मिला मौका, यह दिग्गज हुआ बाहर

Advertisement

इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज एलिस्टर कुक टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 10 हजार रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। सलामी बल्लेबाज के तौर पर अभ तक उन्होंने 10002 रन बना लिए हैं। कुक ने अब तक खेले गुए 135 टेस्ट मैचों (अभी जारी टेस्ट को मिलाकर) 10629 रन बना चुके हैं।  जिसमें 29 शतक और 51 अर्धशतक शामिल हैं। 

OMG: कोहली के नाम दर्ज हुआ ये बेहद ही खराब रिकॉर्ड, जिसे जानकर आप भौचक्के रह जाएगें

Advertisement

इसके अलावा कुक किसी एक बल्लेबाजी पोजिशन पर बल्लेबाजी करते हुए 10 हजार रन बनाने वाले टेस्ट क्रिकेट इतिहास के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 275 पारियों में 54.40 की औसत से 13492 बनाए हैं। 

धोनी ने कर दिया ऐलान, कोहली और सचिन में कौन है बेहतर..

वहीं श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगाकारा ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 207 पारियों में 11679 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ 3 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 219 पारियों में 10524 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार