चेन्नई, 17 दिसम्बर | कप्तान एलिस्टर कुक शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट में 11 हजार रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।  उन्होंने यह मुकाम भारत के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन किया।  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम के सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर आए कुक ने मैच की पहली गेंद पर दो रन लेकर 11,000 रन पूरे किए। 

Advertisement

VIDEO: कोहली ने साथी खिलाड़ियों की बात ना मानकर खुद लिया DRS लेने का फैसला, लेकिन अंपायर ने नकारा

31 साल के कुक टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 10वें स्थान पर आ गए हैं।  इस सूची में सचिन तेंदुलकर सबसे ऊपर हैं। उनके नाम 220 टेस्ट मैचों में 15,921 रन हैं। आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग 13,378 और दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी जैक कालिस 13,289 रनों के साथ सचिन से पीछे हैं। 

Advertisement

पवन नेगी की बहन बबीता नेगी है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

भारत के ही राहुल द्रविड़ इस सूची में 13,288 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं। उनके पीछे कुमार संगकारा हैं। उनके नाम 134 मैचों में 12,400 रन दर्ज हैं। वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा 131 मैचों में 11,953 रनों के साथ छठे स्थान पर हैं। उनके पीछे उनके हमवतन शिवनारायम चंद्रपाल हैं। चंद्रपाल के नाम 164 मैचों में 11,867 रन दर्ज हैं। 

BREAKING: आरसीबी के बाद अब इस टीम के लिए खेलेगें क्रिस गेल

श्रीलंका के महेला जयावर्धने के नाम 149 मैचों में 11,814 रन दर्ज हैं। कुक अपना 140वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उनके नाम इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने का भी रिकार्ड दर्ज हैं। कुक के नाम 30 शतक हैं।  इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रनों के मामलों में ग्राहम गूच दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 118 टेस्ट मैचों में 8,900 रन बनाए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार