Alex Hales Record: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का आठवां मुकाबला रविवार, 16 अगस्त को जमैका किंग्समैन और त्रिनबागो नाइट राइडर्स (Jamaica Kingsmen vs Trinbago Knight Riders) के बीच सबीना पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में TKR के स्टार सलामी बल्लेबाज़ एलेक्स हेल्स (Alex Hales) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
600 टी20 छक्के: 37 वर्षीय एलेक्स हेल्स टी20 क्रिकेट के एक माहिर खिलाड़ी हैं जो कि 529 मैचों की 524 पारियों में 14,458 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 595 छक्के लगाए हैं। यानी यहां से अब एलेक्स हेल्स CPL 2026 में जमैका किंग्समैन के खिलाफ अपनी पाारी में 5 छक्के लगाते हैं तो टी20 फॉर्मेट में अपने 600 छक्के पूरे कर लेंगे। खास बात ये है कि वो ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ सातवें खिलाड़ी होंगे।
गौरतलब है कि एक इंग्लिश क्रिकेटर के तौर पर एलेक्स हेल्स ये कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी होंगे। अब तक सिर्फ जोस बटलर ने एक इंग्लिश क्रिकेटर के तौर पर टी20 में 600 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। उनके नाम 652 टी20 छक्के दर्ज हैं।
टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
- क्रिस गेल - 463 मैचों की 455 पारियों में 1056 छक्के
- कीरोन पोलार्ड - 746 मैचों की 663 पारियों में 1001 छक्के
- आंद्रे रसेल - 604 मैचों की 521 मैचों में 801 छक्के
- निकोलस पूरन - 476 मैचों की 449 पारियों में 779 छक्के
- जोस बटलर - 525 मैचों की 494 पारियों में 652 छक्के
- कॉलिन मुनरो - 475 मैचों की 456 पारियों में 608 छक्के
- एलेक्स हेल्स - 529 मैचों की 524 पारियों में 595 छक्के
बताते चलें कि एलेक्स हेल्स टी20 क्रिकेट में दुनिया के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वो इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल से सिर्फ 104 रन पीछे हैं। इस फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने का महारिकॉर्ड इंग्लैंड के जोस बटलर के नाम दर्ज है जिन्होंने 525 मैचों की 494 पारियों में 14,867 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
त्रिनबागो नाइट राइडर्स: एलेक्स हेल्स, कॉलिन मुनरो, निकोलस पूरन (विकेटकीपर/कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, कीरोन पोलार्ड, जस्टिन ग्रीव्स, सुनील नरेन, अकील हुसैन, डोमिनिक ड्रेक्स, टेरेंस हिंड्स, जाइड गूली, अम्शी डी सिल्वा, जोशुआ डी सिल्वा, नाथन एडवर्ड्स, अजय कुमार, डेक्सटर स्वीन, अब्दुल रहीम टॉपिन।