इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स (Alex Hales) ने अपनी पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। एलेक्स हेल्स जिन्होंने इंग्लैंड के लिए ओपनिंग करते हुए कई विस्फोटक पारी खेली है उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियो पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। एलेक्स हेल्स की टीम में 3 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल हैं। 

Advertisement

एलेक्स हेल्स जो इस वक्त इंग्लैंड की टीम से बाहर चल रहे हैं उन्होंने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर भरोसा ना के बराबर जताया है। सचिन तेंदुलकर एलेक्स हेल्स की ऑल टाइम इलेवन में जगह नहीं बना पाए हैं। वहीं टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं जो एलेक्स हेल्स की ऑलटाइम इलेवन में शामिल हैं।

Advertisement

एलेक्स हेल्स की टीम में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने अपनी टीम में अपने ही देश इंग्लैंड से भी केवल 1 ही खिलाड़ी को शामिल नहीं किया है। एलेक्स हेल्स ने रिकी पोटिंग को अपनी टीम का कप्तान बनाया है। वहीं श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स हेल्स की टीम में शामिल हैं।

कुछ इस तरह से नजर आती है एलेक्स हेल्स की ऑल टाइम इलेवन टीम: एलेस्टर कुक, वीरेंद्र सहवाग, रिकी पोटिंग (कप्तान), ब्रायन लारा, कुमार संगकारा (विकेटकीपर), जैक कैलिस, गैरीफील्ड सॉबर्स, शेन वॉर्न, मुथैया मुरलीथरन, ग्लेन मैक्ग्रा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार