इंग्लैंड के विस्फोटक ओपनर एलेक्स हेल्स आगामी बिग बैश लीग में सिडनी थंडर में वपास लौट आये है। इस लीग में शुरू होने से पहले इंग्लैंड के कई टी-20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों ने बिग बैश लीग के लिए अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

Advertisement

बता दें कि 2019 वर्ल्ड कप से पहले हेल्स को ड्रग्स लेने के कारण इंग्लैंड की टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। इसके बाद से अभी तक हेल्स की वापसी इंग्लैंड की नेशनल टीम में नहीं हुई है।

हेल्स ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "टीम में वापसी करने का मौका मिलने पर मैं बहुत उत्साहित हूँ। मुझे लगता है कि आने वाले 2-3 साल सिडनी थंडर फ्रेंचाइजी के लिए बहुत अच्छे होने वाले है।"

Advertisement

बता दें कि इस बिग बैश लीग में वर्तमान में इंग्लैंड के विस्फोटक टी20 ओपनर टॉम बैंटन ब्रिसबेन हिट के तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे तो वहीं इंग्लैंड के ऑलराउंडर टॉम कुरेन सिडनी सिक्सर्स को अपनी सेवाएं देंगे।

इन सबके अलावा इंग्लैंड के वीकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान भी बिग बैश लीग में खेलते हुए नजर आएंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार