न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम टखने में चोट के कारण छह से आठ सप्ताह तक मैदान से बाहर रहेंगे। डी ग्रैंडहोम 2020-21 सत्र की शुरुआत से ही अपनी चोट से परेशान है। चोट के कारण उनका बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चयन नहीं किया गया।

Advertisement

न्यूजीलैंड क्रिकेट के मेडिकल मैनेजर डेल शाकेल ने कहा, "डी ग्रैंडहोम के लिए यह चुनौतीपूर्ण समय है और हम उम्मीद करते हैं सर्जरी के बाद वह वापसी कर सकेंगे। उन्हें छह सप्ताह का आराम करना होगा इसके बाद उन्हें गेंदबाजी करने के लिए दो सप्ताह का समय और लगेगा।"

Advertisement

चोट के कारण डी ग्रैंडहॉम का न्यूजीलैंड के इंग्लैंड दौरे और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा, "डी ग्रैंडहॉम चोटिल होने के कारण कुछ मुकाबले से बाहर रह सकते हैं। उन्होंने पिछले कुछ वर्षो में तीनों प्रारूप में महत्पवूर्ण योगदान दिया है और वह हमारी टीम के एक अहम खिलाड़ी हैं। गेंद से उनका कौशल और बल्ले से उनका योगदान उनको दुनिया के बेहतर ऑलराउंडर बनाता है।"

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से साउथम्पटन में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार