IPL 2025 Stats Preview: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले से होगा। 25 मई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कई स्टार खिलाड़ी बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं, आइए जानते हैं। 

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी 19 रन बनाते ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम है, जिन्होंने 4687 रन बनाए हैं। 

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर विकेटकीपर 194 शिकार किए हैं। इस सीजन छह और शिकार करते ही वह 200 का आंकड़ा छूने वाले पहले विकेटकीपर बन जाएंगे। 182 शिकार के साथ दिनेश कार्तिक दूसरे नंबर पर हैं। 

जसप्रीत बुमराह को आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए 6 विकेट की दरकार है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर पूर्व गेंदबाज लसिथ मलिंहा हैं, जिन्होंने 170 विकेट लिए हैं। 

विराट कोहली ने आईपीएल में अभी तक 63 पचास प्लस स्कोर बनाए हैं। अगर वह इस सीजन चार पचास प्लस स्कोर बना लेते हैं तो आईपीएल में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बना लेंगे। 66 पचास प्लस स्कोर के साथ डेविड वॉर्नर पहले नंबर पर हैं। 

रोहित ने अभी तक आईपीएल में 599 चौके जड़े हैं, एक और चौका लगाते ही वह इस टूर्नामेंट में 600 चौके जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन (768 चौके) पहले नंबर पर हैं। उसके बाद विराट कोहली (705 चौके) औऱ डेविड वॉर्नर (663 चौके) हैं।

Advertisement

रोहित अगर 142 रन बना लेते हैं तो आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शिखर धवन (6769 रन) को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। विराट कोहली पहले नंबर पर हैं। 

रविंद्र जडेजा 41 रन बनाते ही आईपीएल में 3000 या उससे ज्यादा रन और 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। जडेजा ने बल्लेबाजी में 2959 रन बनाए और गेंदबाजी में 160 विकेट लिए हैं। 

विराट कोहली अगर इस सीजन छह मैच खेलते हैं तो आईपीएल में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने के मामले में दिनेश कार्तिक (257 मैच) को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। 

Advertisement

कोहली ने टी-20 में  399 मैच की 382 पारियों में 12886 रन बनाए हैं। 114 रन बनाते ही वह इस फॉर्मेट में 13000 रन बनाने वाले भारत के पहले और दुनिया के छठे क्रिकेटर बन जाएंगे। 

आईपीएल में तीसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बनने के लिए भुवनेश्वर कुमार को और 3 विकेट चाहिए। युजवेंद्र चहल (205) इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं, जबकि पीयूष चावला (192) और ब्रावो (183) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। सुनील नारायण (180) और आर अश्विन (180) भी बहुत पीछे नहीं हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार