4 अप्रैल, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। दिग्गज पूर्व साउथ अफ्रीकी गेंदबाज महान एलन डोनाल्ड ने अपने ट्विटर पर ऐलान करते हुए कहा है कि आईपीएल 2018 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम जीत सकती है।
Advertisement
ट्विट पर एलन डोनाल्ड ने ट्विट पर रॉयल चैलेंज बैंगलोर को आईपीएल 2018 जीतने के लिए शुभकामनाएं दी है। एलन डोनाल्ड ने कहा कि इस बार के आईपीएल में कोहली की टीम के पास बेतरीन गेंदबाजी विकल्प है जो मैच का पासा पलट सकती है।
Advertisement
इसके अलावा एलन डोनाल्ड ने विराट कोहली, एबी डीवीलियर्स, युजवेंद्र चहल और मैक्कुलम को आईपीएल 2018 में अच्छा करने के लिए शुभकामनाएं दी है।
गौरतलब है कि आईपीएल 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अपना पहला मैच केकेआर के खिलाफ 8 अप्रैल को खेलने वाली है।