शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश ने रविवार (18 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 3 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।  जिम्बाब्वे के 240 रनों के जवाब में बांग्लादेश ने पांच गेंद बाकी रहते हुए 7 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। वेस्ली मधेवेरे ने सबसे ज्यादा 56 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान ब्रेंडन टेलर ने 46 रन बनाए। 

बांग्लादेश के लिए शोरफुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा चार विकेट हासिल किए। इसके अलावा शाकिब अल हसन ने दो, तस्कीन अहमद,मोहम्मद सैफुद्दीन और मेंहदी हसन ने 1-1 विकेट चटाकाया। 

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरूआत ज्यादा खास नहीं रही औऱ थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे। लेकिन शाकिब अल हसन ने एक छोर संभाले रखा। शाकिब ने 109 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 96 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कोई और खिलाड़ी कमाल नहीं कर सका। 

जिम्बाब्वे के लिए ल्यूक जोंगवे ने दो विकेट, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, सिकंदर रजा और वेस्ली मधेवेरे ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार