World Cup Semi: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने भारत को दूसरे वनडे मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया से मिले 252 रनों के लक्ष्य को महज 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली टीम के प्रदर्शन से गदगद नजर आईं।

Advertisement

कप्तान हीली ने वनडे सीरीज जीतने के बाद टीम के प्रदर्शन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, "मैं इस नतीजे से सच में बहुत खुश हूं। मैंने जैसा पिछले मैच में कहा था कि हमने शानदार तरीके से रनों का पीछा किया था। इस मुकाबले में हमारा प्रदर्शन और भी कमाल का रहा। हमने कमाल का चेज किया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने काफी कम स्कोर बनाया और यह शायद औसतन स्कोर से भी कम था।"

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तान ने कहा कि गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 250 रनों तक ही रोक दिया, जिसके चलते मैच में हमारा पलड़ा पहली पारी के बाद ही भारी हो गया था।

उन्होंने कहा, "इस तरह की विकेट पर विपक्षी टीम को सिर्फ 250 रनों पर ही रोककर हमारी गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हम पहली पारी के बाद मजबूत स्थिति में थे।"

कप्तान हीली ने फोएबे लिचफील्ड की उम्दा पारी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि लिचफील्ड ने जिस तरह से क्रीज पर आने के साथ मोर्चा संभाला, वो शानदार था। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीरीज के तीसरे और आखिरी एकदिवसीय मुकाबले में भी टीम इसी तरह का प्रदर्शन करने में सफल रहेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला रविवार (एक मार्च) को खेला जाना है।

उन्होंने कहा, "इस तरह की विकेट पर विपक्षी टीम को सिर्फ 250 रनों पर ही रोककर हमारी गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हम पहली पारी के बाद मजबूत स्थिति में थे।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 251 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। टीम की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 54 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि प्रतिका रावल ने 52 रन बनाए। हालांकि, इन दोनों को छोड़कर भारतीय टीम की अन्य बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एनाबेल सदरलैंड और अलाना किंग ने दो-दो विकेट चटकाए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार