Ambati Rayudu Retirement: चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी बल्लेबाज़ अंबाती रायडू ने आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, अंबाती रायडू ने आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। सीएसके के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक मैसेज साझा करके फैंस को यह जानकारी दी है।

Advertisement

अंबाती रायडू ने लिखा, '2 महान टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स। 204 मैच, 14 सीज़न, 11 प्लेऑफ़, 8 फ़ाइनल, 5 ट्रॉफ़ी... उम्मीद है कि आज रात छठवां। यह काफी लंबा सफर रहा है। मैंने फैसला किया है कि आज रात का फाइनल आईपीएल में मेरा आखिरी मैच होगा। मुझे वास्तव में इस महान टूर्नामेंट को खेलने में बहुत मजा आया। आप सभी का धन्यवाद। नो यू टर्न ।'

Advertisement

बता दें कि अंबाती रायडू ने पिछले साल यानी आईपीएल 2022 में भी अचानक एक ट्वीट करके आईपीएल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। हालांकि इसके तुरंत बाद रायडू ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था। हालांकि अब रायडू ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए यह भी लिखा है कि वह यू टर्न नहीं लेंगे।

गौरतलब है कि अंबाती रायडू 5 बार आईपीएल का खिताब जीत चुके हैं। रायडू ने साल 2013, 2015 और 2017 में मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल का खिताब जीता था, वहीं साल 2018 और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ भी उन्होंने आईपीएल ट्रॉफी उठाई। रायडू को यह उम्मीद है कि वह इस सीजन भी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एक बार फिर यह खिताब उठाएंगे।

बात करें अगर अंबाती रायडू के आईपीएल करियर की तो उन्होंने इस कैश रिच लीग में 203 मुकाबले खेलकर कुल 4329 रन बनाए हैं। रायडू उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने आईपीएल में शतक ठोका। एक मिडिल ऑर्डर बैटर होने के बावजूद रायडू के नाम आईपीएल में एक शतक और 22 अर्धशतक दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार