New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच मंगलवार (17 मार्च को हेमिल्टन के सेड्डन पार्क में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में एक गजब रिकॉर्ड बना।

Advertisement

बता दें कि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 18 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए।

Advertisement

जिसमें टॉप स्कोरर रहीं तज़मीन ब्रिट्स ने 43 गेंदों में 53 रन, कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 33 गेंदों में नाबाद 41 रन औऱ सुने लुस ने 21 गेंदों में 31 रन की पारी खेली।

न्यूजीलैंड के लिए कप्तान अमेलिया केर और उनकी बहन जेस केर ने 2-2 विकेट हासिल किए औऱ साउथ अफ्रीका का एक विकेट रनआउट के रूप में गिरा। इतिहास में ऐसा पहली बार ऐसा हुआ है जब एक टी-20 इंटरनेशनल पारी में गिरे सभी विकेट दो बहनों ने लिए  हैं। इससे पहले साल 2019 में अमेरिका के खिलाफ हुए मैच में नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम के लिए हीदर सीर्ग्स और सिल्वर सीर्ग्स ने उस मैच में 1-1 विकेट लिया था।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड महिला टीम 19.1 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। अमेलिया ने बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 18 गेंदों में 32 रन बनाए। इसके अलावा सोफी डिवाइन ने 18 गेंदों में 25 रन और इजी शारर्प ने 21 गेंदों में 29 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका के लिए अयाबोंगा खाका ने 4 विकेट, नॉनकुलेलेको म्लाबा ने 3 विकेट, नादिन डी क्लर्क और एनेरी डर्कसेन ने 1-1 विकेट लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने पांच मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार