New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच मंगलवार (17 मार्च को हेमिल्टन के सेड्डन पार्क में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में एक गजब रिकॉर्ड बना।
बता दें कि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 18 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए।
जिसमें टॉप स्कोरर रहीं तज़मीन ब्रिट्स ने 43 गेंदों में 53 रन, कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 33 गेंदों में नाबाद 41 रन औऱ सुने लुस ने 21 गेंदों में 31 रन की पारी खेली।
न्यूजीलैंड के लिए कप्तान अमेलिया केर और उनकी बहन जेस केर ने 2-2 विकेट हासिल किए औऱ साउथ अफ्रीका का एक विकेट रनआउट के रूप में गिरा। इतिहास में ऐसा पहली बार ऐसा हुआ है जब एक टी-20 इंटरनेशनल पारी में गिरे सभी विकेट दो बहनों ने लिए हैं। इससे पहले साल 2019 में अमेरिका के खिलाफ हुए मैच में नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम के लिए हीदर सीर्ग्स और सिल्वर सीर्ग्स ने उस मैच में 1-1 विकेट लिया था।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड महिला टीम 19.1 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। अमेलिया ने बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 18 गेंदों में 32 रन बनाए। इसके अलावा सोफी डिवाइन ने 18 गेंदों में 25 रन और इजी शारर्प ने 21 गेंदों में 29 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका के लिए अयाबोंगा खाका ने 4 विकेट, नॉनकुलेलेको म्लाबा ने 3 विकेट, नादिन डी क्लर्क और एनेरी डर्कसेन ने 1-1 विकेट लिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने पांच मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।