Amerlia Kerr Record: न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन अमेलिया केर (Amerlia Kerr) ने बुधवार, 25 फरवरी को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क ग्राउंड में जिम्बाब्वे (NZ-W vs ZIM-W 1st T20) के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 51 गेंदों पर 101 रनों की शतकीय (Amerlia Kerr Century) पारी खेलकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने सुजी बेट्स (Suzie Bates) का एक बेहद ही खास रिकॉर्ड तोड़ा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 25 साल की अमेलिया केर को हाल ही में ही न्यूजीलैंड की ऑल फॉर्मेट कैप्टन के तौर पर चुना गया है और उन्होंने ये जिम्मेदारी संभालते ही अपने पहले ही मुकाबले में शतक ठोकने का कारनामा कर दिया। खास बात ये है कि उन्होंने ये शतक लगभग 198 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करके बनाया और इस दौरान 19 करारे चौके भी ठोके।
इसी के साथ अब अमेलिया केर महिला टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज शतक बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं। उन्होंने अपनी सीनियर और टीम की पूर्व कैप्टन सुजी बेट्स का रिकॉर्ड तोड़कर ये कारनामा किया जिन्होंने साल 2018 में 55 बॉल पर T20I शतक ठोका था।
खास बात ये भी है कि अमेलिया केर का ये शतक महिला टी20 इंटरनेशनल में पांचवां सबसे तेज शतक भी हैं। उन्होंने बांग्लादेश की फरगना हक और ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज मेग लैनिंग की बराबरी की है। बताते चलें कि महिला T20I में सबसे तेज शतका का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 38 गेंदों पर ये कारनामा किया था।
महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक
- डिएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज) - 38 बॉल बनाम साउथ अफ्रीका (साल 2010)
- एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया) - 46 बॉल बनाम श्रीलंका (साल 2019)
- टैमी ब्यूमोंट (इंग्लैंड) - 47 बॉल बनाम साउथ अफ्रीका (साल 2018)
- हरमनप्रीत कौर (भारत) - 49 बॉल बनाम न्यूजीलैंड (साल 2018)
- फरगना हक (बांग्लादेश) - 51 बॉल बनाम मालदीप (साल 2019)
- मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 51 बॉल बनाम इंग्लैंड (साल 2019)
- अमेलिया केर (न्यूजीलैंड) - 51 बॉल बनाम जिम्बाब्वे (साल 2026)
Also Read: LIVE Cricket Score
बात करें अगर इस मुकाबले की तो हैमिल्टन के मैदान पर जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद न्यूजीलैंड ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 1 विकेट खोकर 202 रन बनाए। इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने 4 विकेट खोकर अपनी इनिंग के 20 ओवर में 110 रन जोड़े और इस तरह न्यूजीलैंड ने ये मुकाबला 91 रनों के बड़े अंतर से जीता। इसी के साथ कीवी टीम ने सीरीज में तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।