12 जून,नई दिल्ली। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और मिडल-ऑर्डर बल्लेबाज हारिस सोहेल ने इंग्लैंड दौरे पर जाने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार (11 जून) को इसकी घोषणा की। 

Advertisement

आमिर अगस्त मे अपने दूसरे बच्चे की जन्म की उम्मीद कर रहे हैं। इस कारण वह इस दौरे पर चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। जबकि सोहेल ने निजी कारणों के चलते यह फैसला लिया है। 

Advertisement

पाकिस्तान को अगस्त औऱ सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी है। कोरोना महामारी के चलते 4 महीने बाद यह पाकिस्तान की पहली सीरीज होगी। इससे पहले वेस्टइंडीज के भी तीन क्रिकेटर्स ने इंग्लैंड दौरे पर जाने से अपना नाम वापस लिया था। 

पीसीबी ने 2020-21 के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट में आमिर को जगह नहीं दी थी। लेकिन उन्हें टी-20 इंटरनेशनल मैचों में मौका मिल सकता था। जबकि सोहेल टेस्ट औऱ टी-20 दोनों सीरीज का हिस्सा बन सकते थे। 

पीसीबी ने यह भी ऐलान किया है कि वह इंग्लैंड दौरे पर 28 खिलाड़ी और 14 सपोर्ट स्टाफ के लोगों के भेजेगी। पाकिस्तान को इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट औऱ तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेलनी है। बोर्ड ने इस सीरीज के लिए यूनिस खान को बतौर बल्लेबाजी कोच और मुश्ताक अहमद को स्पिन गेंदबाजी कोच के तौर पर सपोर्ट स्टाफ में शामिल किया है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार