पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने विराट कोहली को संन्यास का सुझाव दिया था। भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने शाहिद अफरीदी पर तंज कसा है। शाहिद अफरीदी ने समा टीवी पर बातचीत के दौरान कहा था, 'विराट ने जिस तरह से हमें खेलकर दिखाया है। उसने स्ट्रगल किया फिर इतना बड़ा नाम बना।'

Advertisement

शाहिद अफरीदी ने आगे कहा था, 'मेरे ख्याल से जब आप रिटायरमेंट की तरफ जा रहे होते हो तो आपकी कोशिश ये होनी चाहिए की रिटायरमेंट अच्छी लेवल पर हो। ये नहीं कि टीम से निकाला जाए या फिर ड्रॉप कर दिया जाए। अच्छी पीक के ऊपर संन्यास ले लेना चाहिए। हालांकि, ऐसा होता कम है। मेरे ख्याल से विराट ने जैसे क्रिकेट शुरू की थी वैसे खत्म करे तो बेहतर होगा।'

Advertisement

शाहिद अफरीदी के इस बयान पर चुटकी लेते हुए अमित मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा, 'प्रिय अफरीदी, कुछ लोग केवल एक बार संन्यास लेते हैं इसलिए कृपया विराट कोहली को इन सब से बख्श दें।' मालूम हो कि शाहिद अफरीदी अपने क्रिकेटिंग करियर के दौरान कई बार संन्यास से वापसी कर चुके हैं।

इसी बात को लेकर अमित मिश्रा ने शाहिद अफरीदी पर तंज कसा है। बता दें कि एशिया कप में विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजा था। विराट कोहली ने 5 मैचों में 92 की धमाकेदार औसत के साथ 276 रन बनाए थे। अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने नाबाद 122 रनों की पारी खेलकर अपने करियर का 71वां इंटरनेशनल शतक जड़ा था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार