स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा (4/24) की शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 137 रनों पर रोक लिया।

Advertisement

मुंबई ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 20 ओवर में नौ विकेट पर 137 रन बनाए। मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 30 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 44 रन बनाए। दिल्ली की ओर से मिश्रा के अलावा आवेश खान ने दो विकेट लिए जबकि ललित यादव, मार्कस स्टोयनिस और कैगिसो रबादा ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले, मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने क्विंटन डी कॉक (1) का विकेट कुल नौ रन के योग पर गंवा दिया। इसके बाद रोहित ने सूर्यकुमार यादव के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। लेकिन सूर्यकुमार के आउट होने के बाद मुंबई की पारी लड़खड़ा गई। सूर्यकुमार ने 15 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 24 रन बनाए।

इसके बाद रोहित भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और मिश्रा ने उन्हें आउट कर मुंबई को तीसरा झटका दिया। इसी ओवर में मिश्रा ने नए बल्लेबाज के रूप में उतरे हार्दिक पांड्या को खाता खोले बिना आउट किया। हार्दिक के बाद क्रुणाल पांड्या को ललित ने अपना शिकार बनाया। क्रुणाल ने पांच गेंदें खेल एक रन बनाए।

 
Advertisement



मुंबई को छठा झटका मिश्रा ने कीरनो पोलार्ड को आउट कर दिया जिन्होंने पांच गेंदें खेल दो रन बनाए। पोलार्ड का विकेट टीम के 84 रन के स्कोर पर गिरा। ईशान किशन ने हालांकि जयंत यादव के साथ मुंबई की पारी को संभालने की कोशिश की और दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 39 रन जोड़े।

यह साझेदारी भी ज्यादा देर नहीं टिक सकी और मिश्रा ने ईशान को बोल्ड कर आउट किया। ईशान ने 28 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। इसके कुछ देर बाद ही रबादा ने जयंत को आउट किया। जयंत ने 22 गेंदों पर एक चौके के सहारे 23 रन बनाए।

अंतिम ओवर में आवेश ने राहुल चाहर को आउट किया जिन्होंने छह गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाए। मुंबई की पारी में जसप्रीत बुमराह तीन और ट्रेंट बोल्ट एक रन बनाकर नाबाद रहे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार