मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि मुंबई के रणजी ट्रॉफी विजेता कप्तान अमोल मजूमदार (Amol Muzumdar) को सीजन 2021-2022 के लिए मुंबई सीनियर पुरुष टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। एमसीए ने कहा, एमसीए की क्रिकेट सुधार समिति, जिसमें जतिन परांजपे (अध्यक्ष), नीलेश कुलकर्णी और विनोद कांबली शामिल हैं, ने अमोल मजूमदार को सीजन 2021-2022 के लिए मुंबई सीनियर पुरुष टीम का कोच नियुक्त किया है।

Advertisement

एक ठोस मध्य क्रम बल्लेबाज मजूमदार ने 2006-07 में अपनी कप्तानी में मुम्बई को रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाया था।

Advertisement

मजूमदार के नाम एक अनोखा कारनामा है। 1993-94 सीजन में फरीदाबाद में हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में बॉम्बे के लिए अपने पहले ही फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने विश्व रिकॉर्ड 260 रन बनाए। यह फर्स्ट क्लास की शुरूआत में खेली गई सबसे बड़ी पारी थी।

हालांकि, यह रिकॉर्ड मध्य प्रदेश के अजय रोहेरा ने दिसंबर 2018 में तोड़ दिया, जब उन्होंने इंदौर में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 267 रन बनाए थे।

मजूमदार ने अपने 20 साल लंबे करियर में खेले गए 171 फर्स्ट क्लास मैच में 11000 से ज्यादा से रन बनाए। वह इंडियन प्रीमिय लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स की टीम के कोचिंग स्टाफ में भी रहे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार