पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के पांचवें संस्करण का खिताब अपने नाम करने वाली कराची किंग्स के हर खिलाड़ी को ईनाम के तौर पर एक अपार्टमेंट दिया जाएगा। पाकिस्तानी पत्रकार के मुताबिक फ्रेंचाइजी के मालिक ने इस बात की घोषणा की है। कराची ने मंगलवार को खेले गए फाइनल में लाहौर कलंदर्स को पांच विकेट से हरा पीएसएल की ट्रॉफी उठाई थी।

Advertisement

पाकिस्तान के पत्रकार उमर आर कुरैशी ने बताया कि किंग्स के मालिक सलमान इकबाल ने एक रियल स्टेट प्रोजेक्ट में से हर खिलाड़ी को एक अपार्टमेंट देने की घोषणा की है।

Advertisement

कुरैशी ने बुधवार को एक ट्वीट करते हुए लिखा, "कराची किंग्स के मालिक सलमान इकबाल ने पीएसएल जीतने वाली कराची किंग्स के हर खिलाड़ी को एक अपार्टमेंट देने को घोषणा की है।"

इस जीत के बाद कराची के कप्तान इमाद वसीम ने टीम के पूर्व कोच डीन जोंस की तारीफ की थी। जोंस पीएसएल के पांचवें संस्करण से पहले टीम के कोच बनाए गए थे, लेकिन आईपीएल में कॉमेंट्री टीम का हिस्सा रहे आस्ट्रेलिया के जोंस का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था।

मैच के बाद इमाद ने कहा था, "डीन जोंस को निश्चित तौर पर इसका श्रेय जाता है क्योंकि उन्होंने जो हमें सिखाया वो विश्व में काफी कम कोच सिखा सकते हैं।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार