आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने गुरुवार (29 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। अपने बर्थडे के दिन रसेल ने 27 गेंदों में 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 45 रनों की पारी खेली। 

Advertisement

रसेल की इस पारी की शुरूआत बहुत धीमी रही और वह पहली 18 गेंदों में सिर्फ 16 रन ही बना पाए। इसके बाद अगली 9 गेंद में उनके बल्ले से 29 रन निकले। अपनी इस पारी के दौरान रसेल ने खास कीर्तिमान अपने नाम किया। 

Advertisement

रसेल ने अपनी पारी में 19वां रन पूरे करते ही टी-20 क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे कर लिए। इस फॉर्मेंट में इस आंकड़े को छूने वाले वह वेस्टइंडीज के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। 

रसेल टी-20 के इतिहास में 6000 रन के साथ 300 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ड्वेन ब्रावो ने ही टी-20 क्रिकेट में यह कारनामा किया है। 

ब्रावो के नाम टी-20 में 6357 रन और 518 विकेट दर्ज हैं। वहीं रसेल 6036 रन बनाने के साथ-साथ 315 विकेट अपने खाते में डाले हैं।

गेंदों के हिसाब से रसेल ने सबसे तेज 6000 टी-20 रन पूरे किए हैं। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार