वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के खत्म होने के बाद एक नई मर्सिडीज-बेंज एएमजी कार खरीदी है। उन्होंने  इस कार के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि वो हमेशा बड़े सपने देखते हैं और कड़ी मेहनत और बलिदान से ही सपने सच होते हैं।

Advertisement

इस कैरेबियाई स्टार ऑलराउंडर को केकेआर ने 2022 सीज़न के लिए 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था और बेशक उनकी टीम के लिए ये सीज़न अच्छा ना रहा हो लेकिन व्यक्तिगत रूप से वो अपनी टीम के लिए एक स्टार बनकर उभरे। रसल की ये कार देखकर सूर्यकुमार यादव, क्रिस गेल, शेल्डन कॉटरेल और डैरेन सैमी जैसे खिलाड़ियों ने भी रिएक्शन दिया है।

Advertisement

रसल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें अपनी नई खरीदी हुई कार में प्रवेश करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के कैप्शन में रसल ने लिखा, "मैं हमेशा बड़ा सपना देखता हूं! लेकिन कड़ी मेहनत और बलिदान से ही सपने हकीकत बनते हैं। भगवान काफी अच्छे हैं।"

अगर रसल की आईपीएल टीम केकेआर के 2022 सीज़न की बात करें तो ये सीज़न उनके लिए अच्छा नहीं रहा। केकेआर की टीम इस बार प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई। बीते आईपीएल सीज़न में केकेआर की टीम 14 मैचों में केवल छह जीत ही हासिल कर पाई और अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार