आईपीएल 2024 (IPL 2024) के तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छक्कों की बारिश कर दी। इस दौरान उन्होंने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने आईपीएल में अपने 200 छक्के पूरे किये। रसेल ने इसके अलावा गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 200 छक्के लगाए है। कोलकाता ने हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 208 रन का स्कोर बनाया। 

Advertisement

रसेल ने 25 गेंद में 3 चौको और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इस अर्धशतकीय पारी की मदद से कोलकाता 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा। रसेल से पहले 8 बल्लेबाज आईपीएल में 200 से ज्यादा छक्के जड़ चुके हैं। टॉप पर क्रिस गेल ने अपना कब्ज़ा जमाया है। 

Advertisement

आईपीएल इतिहास में 200 से ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 

357 छक्के - क्रिस गेल

257 छक्के - रोहित शर्मा

251 छक्के - एबी डिविलियर्स

Advertisement

239 छक्के - एमएस धोनी

235 - विराट कोहली

228 - डेविड वार्नर

Advertisement

223 - कायरन पोलार्ड 

203 - सुरेश रैना

200 - आंद्रे रसेल

Advertisement

रसेल के अलावा फिल साल्ट ने तीसरे मैच में 40 गेंद में 3 चौको और 3 छक्कों की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रमनदीप ने 17 गेंद में एक चौके और 4 छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। साल्ट और रिंकू सिंह ने 15 गेंद में 3 चौको की मदद से 23 रन बनाये। हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट टी नटराजन ने चटकाए। 2 विकेट पैट कमिंस और एक विकेट मयंक मारकंडे के खाते में गया। 

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को यानसेन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन। 

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। 

Advertisement

हैदराबाद के इम्पैक्ट खिलाड़ी: नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स और अभिषेक शर्मा।

Also Read: Live Score

कोलकाता के इम्पैक्ट खिलाड़ी: सुयश शर्मा, मनीष पांडे, वैभव अरोरा, अंगकृष रघुवंशी, रहमानुल्लाह गुरबाज़। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार