कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने शुक्रवार (29 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वीम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में अपनी शानदार गेंदबाजी से कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। रसेल ने अपने कोटे के चार ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए औऱ कैमरून ग्रीन, रजत पाटीदार को अपना शिकार बनाया। 

 
Advertisement

इसके साथ ही रसेल ने आईपीएल में 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह आईपीएल में 2000 या उससे ज्यादा रन औऱ 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रसेल ने इस टूर्नामेंट में 2326 रन बनाए हैं और 100 विकेट लिए हैं। 

Advertisement

रसेल से पहले आईपीएल में यह कारनामा सिर्फ रविंद्र जडेजा ने ही किया था। उनके नाम फिलहाल 2724 रन और 152 विकेट दर्ज हैं।  

इसके अलावा रसेल दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल में केकेआर के लिए 100 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ सुनील नारायण ने किया था, जिनके नाम 165 विकेट दर्ज हैं। 

बता दें कि आरसीबी के खिलाफ मैच में रसेल को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिली। लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए सीजन के पहले मैच में रसेल ने 25 गेंदों में 64 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम जीत दिलाई थी। 

Also Read: Live Score

Advertisement

मुकाबले की बात की जाए तो केकेआर ने इस मुकाबले को 7 विकेट से जीतकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आरसीबी ने विराट कोहली (नाबाद 83) के अर्धशतक के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। इसके जवाब में केकेआर ने 16.5 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। केकेआर के लिए वेंकटेश अय्यर 50 रन, सुनील नारायण ने 47 रन औऱ कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 39 रन की तूफानी पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार