18 सितंबर (बुधवार) को कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 का 19वां मुकाबला ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और गुयाना अमेज़न वॉरियर्स के बीच खेला गया जिसे कीरोन पोलार्ड की कप्तानी वाली नाइट राइडर्स ने 4 गेंद और 5 विकेट रहते जीत लिया। नाइट राइडर्स की जीत में आंद्रे रसेल (15 गेंदों पर 36 रन) और टिम डेविड (24 गेंदों पर 31 रन) ने अहम पारियां खेली।

Advertisement

रसेल इस मैच में गेंद से तो कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन बल्ले से उन्होंने छक्कों की झड़ी लगाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। अपनी 36 रनों की पारी में रसेल ने 1 चौका और 4 छक्के लगाए और ये चारों छक्के उन्होंने सिर्फ 6 गेंदों के अंतराल में लगाए। उनके इन छक्कों की बदौलत ही मैच का रुख एकदम से नाइट राइडर्स की तरफ मुड़ गया।

Advertisement

रसेल ने बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर वकार सलामखिल के खिलाफ तीन शानदार छक्के लगाए और इसके बाद अगले ओवर में मध्यम गति के गेंदबाज कीमो पॉल के खिलाफ एक और गगनचुंबी छक्का लगाया। छह गेंदों के अंतराल में रसेल ने 24 रन बनाए और खेल की दिशा बदल दी। उनके इन छक्कों का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इससे पहले क्वींस पार्क ओवल में ड्वेन प्रीटोरियस (21) और रोमारियो शेफर्ड (24 गेंदों पर 51 रन) के बीच 72 रनों की शानदार साझेदारी के चलते गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 20 ओवर के बाद 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए, नाइट राइडर्स ने पारी की शुरुआत में ही 12/1 पर नारायण को खो दिया। इसके बाद जल्द ही स्कोर 52/3 हो गया लेकिन तभी रसेल और डेविड की जोड़ी ने आगे बढ़कर 19.2 ओवर में नाइट राइडर्स को जीत दिला दी। इस जीत के साथ वो 8 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार