मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) 2025 के 20वें मुकाबले में बेशक लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स को सिएटल ऑर्कस के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन इस मैच में नाइट राइडर्स के लिए एक पॉज़ीटिव भी निकल कर सामने आया और वो पॉज़ीटिव रहे आंद्रे रसेल, जिन्होंने बल्ले सो तो तबाही मचाई ही लेकिन गेंद से भी एक विकेट लिया।

Advertisement

इस मैच में सिएटल ऑर्कस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और एक समय उनका ये फैसला सही भी साबित होता दिख रहा था लेकिन नाइट राइडर्स ने इस मैच में विपक्षी टीम को सरप्राइज करते हुए आंद्रे रसल को तीन नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेज दिया और उसके बाद तो रसल ने जो किया वो देखने लायक था।

Advertisement

रसल ने ऑर्कस के सभी गेंदबाजों की पिटाई करते हुए सिर्फ 39 गेंदों में 64 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के भी लगाए जिनमें से एक छक्का तो स्टेडियम के बाहर पार्किंग लॉट के पास जाकर गिरा। उनके इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

उन्होंने ये छक्का जसदीप सिंह द्वारा डाले गए उनके पहले ओवर में लगाया। ये ओवर की तीसरी गेंद थी और बिल्कुल रसल की बॉडी पर थी। रसल ने इस गेंद को मारने के लिए जगह बनाई और लेग साइड पर एक लंबे छक्के के लिए भेज दिया। रसल के इस शॉट में इतनी ताकत थी कि गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई और जसदीप सिंह के भी होश उड़ गए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

खैर रसल की ये पारी उनकी टीम को जीत ना दिला पाई। उनकी पारी पर शिमरोन हेटमायर की पारी भारी पड़ गई और ऑर्कस ने ये मैच एक गेंद बाकी रहते जीत लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार