आंद्रे रसेल (Andre Russell) बेशक टी-20 क्रिकेट में दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हैं, लेकिन शॉर्ट गेंद के खिलाफ उनकी कमजोरी अब जगजाहिर है। इंटरनेशनल से लेकर फ्रेंचाइजी क्रिकेट में विरोधी टीम के गेंदबाज उन्हें शांत रखने के लिए शॉर्ट गेंद का इस्तेमाल करते हैं। शुक्रवार (11 जून) को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2021) में इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ हुए मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेलते हुए शॉर्ट गेंद पर रसेल चोटिल हो गए, जिसके बाद वह स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर गए।

Advertisement

यह हादसा ग्लैडिएटर्स की पारी के 14वें ओवर में हुआ जब मुहम्मद मूसा की खतरनाक बाउंसर रसेल के हेलमेट पर जाकर लगी। शॉर्ट गेंद से रसेल सप्राइज रह गए और उसे खेलने में असफल रहे। इससे पहले की दो गेंदों पर रसेल ने मुसा को लगातार दो छक्के जड़े थे। 

Advertisement

गेंद लगने के बाद रसेल को मेडिकिल टीम द्वारा चैक किया गया और उन्होंने दोबारा बल्लेबाजी शुरू की। हालांकि गेंद लगने के बाद अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए। 

रसेल आउट होने के बाद असहज दिखाई दिए, जिसके बाद स्ट्रेचर  पर उन्हें बाहर ले जाया गया। रसेल ने 6 गेंदों का सामना करते हुए दो छक्कों की मदद से 13 रन बनाए। उनकी जगह कन्कशन सब्सीट्यूट के तौर पर युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। 

गौरतलब है कि कॉलिन मुनरो की तूफानी पारी की बदौलत इस्लामाबाद यूनाइडेट ने अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए  मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 10 विकेट से हरा दिया। 134 रनों के लक्ष्य को मुनरो और उस्मान ख्वाजा की ओपनिंग जोड़ी ने सिर्फ 10 ओवरों में ही हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार