आईपीएल 2022 में लगातार हार का सामना कर रही कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए फिलहाल कुछ भी सही होता नहीं दिख रहा है। 11 मैचों में 7 हार के साथ इस समय केकेआर 9वें स्थान पर है। इस समय केकेआर की बैटिंग की बात करें तो आंद्रे रसल को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज़ फॉर्म में नजर नहीं आया है और खिलाड़ी टुकड़ों में प्रदर्शन कर रहे हैं।

Advertisement

केकेआर की खराब बैटिंग को देखकर भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री भी भड़क गए हैं और ऑलराउंडर आंद्रे रसल पर बहुत अधिक निर्भर रहने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की बल्लेबाजी की आलोचना की है। उनका मानना ​​​​है कि रसल सुपरमैन नहीं हैं जो टीम को हर मैच में बचाएंगे इसलिए दूसरों को भी योगदान देने की जरूरत है।

Advertisement

ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बातचीत के दौरान शास्त्री ने कहा, "वो बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी है, हालांकि ये मुश्किल लगता है कि केकेआर की टीम क्वालीफायर में जगह बनाएगी। मेरा मानना ​​​​है कि आंद्रे रसेल ने वही किया है जो उसे इस सीजन में करना था। अन्य खिलाड़ियों को भी इसमें शामिल होना चाहिए था। वो सुपरमैन नहीं है जो आएगा हर मैच जितवा देगा। आंद्रे रसल को जो करना था, वो पहले ही कर चुका है।"

आगे बोलते हुए शास्त्री ने कहा, "उनके शीर्ष क्रम ने लगातार शुरुआत नहीं दी है। यदि आप श्रेयस अय्यर के सीज़न को भी देखें, तो वो खराब फॉर्म में दिख रहा है और उम्मीद के मुताबिक 20 और 30 के स्कोर बड़े स्कोर में तब्दील नहीं हुआ हैं। इस समय सारा दबाव रसल पर आ रहा है। उन छक्कों को मारकर वो आपको कितने मैच जितवा देगा? एक आदमी इसे अकेला नहीं कर सकता।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार