वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) सोमवार (3 फरवरी) को खुलना टाइर्ग्स के खिलाफ ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1 बजे से शुरू हुए बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2024-25 के मुकाबले में रंगपुर राइडर्स के लिए खेलने उतरे। हालांकि रसेल इस मुकाबले में फ्लॉप रहे औऱ 9 गेंदों में 4 रन ही बना पाए। 

Advertisement

बता दें कि एक दूसरे देश में 17 घंटे 30 मिनट के अंदर रसेल का यह दूसरा टी-20 मुकाबला था। रसेल 2 फरवरी (रविवार) को भारतीय समय अनुसार रात 7.30 बजे दुबई कैपिटल्स के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंटरनेशनल लीग टी-20 2025 में अबू धाबी नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरे थे। 

Advertisement

रसेल इस मुकाबले में बल्लेबाजी में पहली गेंद पर ही आउट हुए, लेकिन गेंदबाजी करने नहीं उतरे। अबू धाबी नाइट राइडर्स का यह आखिरी लीग स्टेज मैच था औऱ टीम प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो चुकी है। 

इंटरनेशनल लीग टी-20 के इस मुकाबले में ऑलराउंडर दसनु शनाका दुबई कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। शनाका ने भी रविवार को कुछ घंटों के अंदर ही दो मुकाबले खेले, दो अलग-अलग देशों में और दो अलग-अलग फॉर्मेट में भी। 

शनाका 2 फरवरी की सुबह कोलंबो में श्रीलंका की फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट में सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के लिए खेले और शानदार शतक जड़कर अपनी टीम की हार टाली। वहीं रात मे वह दुबई के लिए खेलने उतरे और उन्होंने 12 गेंदों मं 34 रन की तूफानी पारी खेली, जो टीम की जीत में अहम साबित हुए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार