अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) खेला जा रहा है जिसके बीच कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रसेल ने उन चार टीमों का नाम बताया है जो कि उनके अनुसार टी20 वर्ल्ड कप 2024 टूर्नामेंट का सेमीफाइनल खेल सकती हैं।

Advertisement

जी हां, आंद्रे रसेल ने भविष्यवाणी की है। उनका मानना है कि वेस्टइंडीज, इंडिया, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड वो चार टीमें होगी जो कि अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सेमीफाइनल खेलेगी। रसेल बोले, 'मैं कहूंगा वेस्टइंडीज, इंडिया, ऑस्ट्रेलिया के लिए मौका होगा। इंग्लैंड ने कैरेबियन में अच्छा किया है, इसलिए मुझे लगता है कि मैं उन्हें बैक करूंगा।'

Advertisement

गौरतलब है कि आंद्रे रसेल ने पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, और श्रीलंका जैसी टीमों को पूरी तरह नकारा है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि इनमें से कोई टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना पाती है या नहीं। ये भी जान लीजिए कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में यूएएस ने पाकिस्तान को हराकर और अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर बड़े उल्टफेर कर दिये हैं। ऐसे में हो सकता है कि आगामी समय में ऐसी घटनाएं और भी देखने को मिले।

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 20 टीमों ने क्वालीफाई किया है जो कि चार ग्रुप में बटी हुई हैं। हर ग्रुप में 5 टीमें हैं। ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान जैसी टीमें हैं। वहीं ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी तगड़ी टीमें शामिल हैं। ग्रुप सी को ग्रुप ऑफ डेथ माना जा रहा है क्योंकि यहां अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड की टीम है। ग्रुप डी में साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमें मौजूद है। एक बार फिर बता दें कि हर ग्रुप में पांच टीमें मौजूद है जिसमें से दो टीमें ही आगे जाएंगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार