आईपीएल 2023 के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का शानदार कैच पकड़ा और उनकी पारी का अंत किया। वहीं विकेट शार्दुल ठाकुर के खाते में गया। आपको बता दे कि इस मैच में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

पारी का चौथा ओवर करने आये शार्दुल ठाकुर ने आखिरी गेंद स्लो और लेंथ गेंद डाली। अभिषेक ने इस पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन बल्ला मूड गया। वहीं डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग से रसेल ने भागते हुए और फिर एक शानदार डाइव लगाते हुए कैच पकड़ लिया अभिषेक ने 10 गेंद में एक चौके की मदद से 9 रन ही बनाये। 

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 171 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन रिंकू सिंह ने बनाये। उन्होंने 35 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की अदद से 46 रन की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान नितीश राणा ने 31 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। इन दोनों ने 61(40) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की जिस वजह से केकेआर 170 से ज्यादा का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा। इन दोनों के अलावा आंद्रे रसेल ने 15 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 24 रन बनाये। हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट मार्को यानसेन और टी नटराजन ने लिए। वहीं एक-एक विकेट भुवनेश्वर कुमार, कार्तिक त्यागी, ऐडन मार्करम और मयंक मारकंडे ने लिया। 

टीमें

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, अब्दुल समद, मार्को यानसेन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन। 

Advertisement

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

कोलकाता नाइट राइडर्स के विकल्प: सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, एन जगदीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, कुलवंत खेजरोलिया

मुंबई इंडियंस के विकल्प: राहुल त्रिपाठी, विवरांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, नीतीश रेड्डी, संवीर सिंह

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार