28 मार्च। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बुधवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत में अहम योगदान देने वाले हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने कहा कि बल्लेबाजी के दौरान अगर गेंद स्लॉट में होती है तो वह बड़ा शॉट मारने का प्रयास करते है।

Advertisement

रसेल ने 17 गेंदों में 48 रन बनाकर ईडन गार्डन्स मैदान पर हुए मुकाबले में मेजबान टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। 

मैच के बाद रसेल ने कहा, "आपको पता होना चाहिए कि आप क्या करना चाहते हैं। बल्लेबाजी के दौरान अगर गेंद स्लॉट में हुई, तो मैं बड़ा शॉट खेलता हूं। मैं कई वर्षो से ऐसा कर रहा हूं और यह काम भी कर रही है और मैं खुश हूं।"

हालांकि, रसेल की पारी शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाती। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने उन्हें बेहतरी यॉर्कर डालकर आउट कर दिया था, लेकिन उस समय पंजाब के केवल तीन खिलाड़ी 30 गज के अंदर थे जिसके कारण अम्पायर ने नो बॉल का निर्णय लिया। 

रसेल ने कहा, "30 गज के घेरे के बाहर खड़े खिलाड़ी का धन्यवाद। वह एक नया खिलाड़ी है, मैं उसका नाम भूल गया लेकिन बहुत बढ़िया। धन्यवाद। जब मैं आउट हुआ..मैं सोच रहा था कि आज मैंने मौका गंवा दिया, लेकिन जब मैंने देखा कि डगआउट में सभी नो बॉल का इशारा कर रहे हैं तो मैंने सोचा कि भगवान यह फ्रंट फुट वाली नो बॉल हो और मुझे फ्री-हिट मिले।

Advertisement

लेकिन मुझे एहसास हुआ कि एक खिलाड़ी घेरे के बाहर है और मैंन उस मौके का लाभ उठाया। आपको हर रोज ऐसे मौके नहीं मिलते और इन मौकों का फायदा उठाना होता है।" रसेल ने हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में भी दमदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।  कोलकाता का अगला मुकाबला दिल्ली से होगा। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार