डबलिन, 30 नवंबर | दाएं हाथ के बल्लेबाज एंड्रयू बालर्बिनी को आयरलैंड की टी-20 टीम का कप्तान नियुक्त किया है। वह गैरी विल्सन का स्थान लेंगे। इसी के साथ एंड्रयू तीनों प्रारूप में आयरलैंड के कप्तान बन गए हैं। पिछले साल जून में आयरलैंड की टी-20 टीम के कप्तान नियुक्त किए गए विल्सन ने 26 मैचों में टीम की कप्तानी की है जिसमें से 12 में उसे हार मिली जबकि 13 में हार का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

टीम के मुख्य कोच ग्राहम फोर्ड ने आधिकारिक बयान में कहा है, "पिछले 18 महीनों से गैरी शानदार कप्तान रहे हैं और उनका अनुभव, जुनून और सोच में स्पष्टता टीम के प्रगति में सबसे अहम रही है। इसी के दम पर टीम ने टी-20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।"

Advertisement

फोर्ड ने कहा, "यह विल्सन का पेशेवर रैवया ही था कि उन्होंने टीम के हित को समझा और पूरी तरह से एंड्रयू को अपना समर्थन देना का फैसला किया।"

विल्सन ने कहा, "आयरलैंड की कप्तानी करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। यह वो चीज थी जिसका मैंने बचपन से सपना देखा था। जब मैंने 18 महीने पहले टीम की कप्तानी ली थी तब मेरा लक्ष्य टीम को विश्व कप के लिए क्वालीफाई कराना था।"उन्होंने कहा, "मैं एक खिलाड़ी के तौर पर काम करने को तैयार हूं।"

एंड्रयू सात जनवरी 2020 में टी-20 में पहले मैच में कप्तानी करेंगे। सात तारीख को आयरलैंड का सामना बारबाडोस में विंडीज से होगा

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार