पर्थ स्कॉर्चर्स के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई (Andrew Tye) ने शनिवार (20 जनवरी) को पर्थ स्टेडियम में बिग बैश लीग 2023-24 के नॉकआउट मुकाबले के दौरान एडिलेड स्ट्राईकर्स के कप्तान मैथ्यू शॉर्ट (Matthew Short) को बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। शानदार फॉर्म में चल रहे शॉर्ट 13 गेंदों में सिर्फ 13 रन ही बना पाए।  

Advertisement

पारी का पांचवां ओवर करने आए टाई ने बेहतरीन इनस्विंग यॉर्कर डाली, शॉर्ट अपने पैर तक नहीं हिला सके और उनका बल्ला सहीं समय पर नीचे नहीं आया और गेंद मिडल स्टंप पर जाकर लगी। जिसके बाद निराश शॉर्ट बिना इधर-उधर देखे पवेलियन की तरफ लौट गए। 

Advertisement

बता दें कि मौजूदा सीजन में मैथ्यू शॉर्ट का प्रदर्शन शानदार रहा है। 10 मैच में छह अर्धशतक की बदौलत 522 रन के साथ वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह पहले स्थान पर हैं।

यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम है। विजेता टीम 22 जनवरी को चैलेंजर मुकाबले में ब्रिस्बेन हीट की टीम से भिड़ेगी। चैलेंजर की विजेता टीम 24 जनवरी को सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में फाइनल मुकाबला खेलेगी। सिक्सर्स ने पहला क्वालीफायर मैच जीतकर सीधे फाइनल में एंट्री मारी थी। 

Also Read: Live Score

टाई ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन में हिस्सा नहीं लिया था। वह आखिरी बार 2022 के सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले थे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें मार्क वुडे के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया था। टाई ने 2017 से 2022 तक 30 आईपीएल मैच खेले, जिसमें उनके नाम 42 विकेट दर्ज हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार