भारत के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन (Kane Richardson) दोनों सीरीज से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह एंड्रयू टाई (Andrew Tye) को टीम में शामिल किया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने प्रैस रिलीज जारी कर बताया कि रिचर्डसन ने अपनी वाइफ और हाल ही में पैदा हुए बेटे के साथ रहने के लिए टीम से नाम वापस ले लिया है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के नेशनल सिलेक्टर ट्रेवर होन्स ने बुधवार (18 नवंबर) को कहा, " केन के लिए यह मुश्किल फैसला था लेकिन पूरी टीम और सिलेक्टर्स का उन्हें पूरा समर्थन है। केन चाहते हैं कि वह अपनी वाइफ नाइकी और बेटे के साथ एडिलेड में ही रहें। हम हमेशा अपने खिलाड़ियों और उनके परिवारों का समर्थन करेंगे।”

Advertisement

बता दें कि केन रिचर्डसन आईपीए 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे। लेकिन बच्चे के जन्म के चलते टूर्नामेंट से ठीक पहले उन्होंने नाम वापस ले लिया था। 

भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज की शुरूआत 27 नवंबर से होगी। इसके बाद 4 दिसंबर से पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। 

भारत के खिलाफ वनडे औऱ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

एरॉन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (उपकप्तान), कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, मोइसेस हेनरिक्स, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, डैनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एंड्रयू टाई , मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार