Ireland vs Afghanistan, 1st T20I: एंड्रयू बालबर्नी (Andrew Balbirnie) और लोर्कन टकर (Lorcan Tucker) के शानदार अर्धशतकों के दम पर आयरलैंड ने बेलफास्ट में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। आयरलैंड ने एक गेंद बाकी रहते हुए 3 विकेट गंवाकर ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। देखे पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरूआत अच्छी रही और पॉल स्टर्लिंग (31 रन) औऱ  एंड्रयू बालबर्नी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। बालबर्नी ने 38 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली, वहीं स्टर्लिंग ने 29 गेंदों में 31 रन बनाए।

Advertisement

इसके अलावा टकर ने 32 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की बदौलत 50 रन बनाए। हैरी टैक्चर ने 15 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए।

अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान और नवीन उल हक ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। ओपनिंग बल्लेबाज उस्मान गानी ने 42 गेंदों में 59 रन बनाए। वहीं इब्राहिम जादरान ने नाबाद 29 रन औऱ रहमानुल्लाह गुरबाज ने 26 रन की पारी खेली।  

आयरलैंड के लिए बैरी मैकार्थी ने तीन विकेट, जॉर्ज डॉकरेल ने दो विकेट, वहीं जोशुआ लिटिल,गैरेथ डेलानी ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार