लखनऊ सुपर जायंट्स के बाद राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी नए कोच की तलाश में हैं। क्रिकबज की खबर के अनुसार एंडी फ्लावर राजस्थान रॉयल्स का नया हेड कोच बनने की रेस में हैं। हालांकि इसे लेकर फ्रेंचाइजी द्वारा कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। हाल ही में खबर आई थी कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने फ्लावर की जगह जस्टिन लैंगर को हेड कोच पद के लिए चुना है। 

Advertisement

बता दें कि श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगाकारा राजस्थान के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट हैं। अगर फ्लावर राजस्थान के साथ जुड़ते हैं तो संगाकारा के पद पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 

Advertisement

गौरतलब है कि कई फ्रेंचाइजी लीग में फ्लावर का बतौर कोच रिकॉर्ड शानदार रहा है। उनके कार्यकाल में सीपीएल 2020 में सेंट लूसिया जॉक्स रनरअप रही थी। इसके अलावा 2021 में मुल्तान सुल्तांस ने पाकिस्तान सुपर लीग और 2022 में गल्फ जायंट्स ने 2023 में इंटरनेशनल लीग टी-20 का खिताब जीता था। फ्लावर के हेड कोच रहते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल 2022 औऱ 2023 में प्लेऑफ तक पहुंची। 

आईपीएल 2023 में पॉइंट्स टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद सबसे नीचे दसवें नंबर पर रही थी। बता दें कि फिलहाल ब्रायन लारा हैदराबाद के हेड कोच हैं। 
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के टीम डायरेक्टर और हेड कोच संजय बांगर का कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ना मुश्किल लग रहा है। बैंगलोर के साथ हेसन का कॉन्ट्रैक्ट 31 अगस्त तक और बांगर के साथ 31 दिसंबर तक है। हालांकि इसे लेकर फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई अपडेट नहीं दी गई है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार