कोलंबो, 24 सितंबर (CRICKETNMORE)| श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ने उन्हें वनडे टीम के कप्तान पद से हटाए जाने पर निराशा जाहिर करते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) को पत्र लिखा है। मैथ्यूज ने कहा कि एशिया कप में टीम के खराब प्रदर्शन के मामले में उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है। 

Advertisement

उल्लेखनीय है कि एशिया कप में श्रीलंका के खराब प्रदर्शन के कारण मैथ्यूज को वनडे टीम के कप्तान पद से हटा दिया गया और दिनेश चंडीमल को टीम की कमान सौंपी गई। 

Advertisement

इस फैसले से नाराज मैथ्यूज ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को लिखे पत्र में कहा, "शुक्रवार को हुई एसएलसी और कोचों की बैठक के बाद मुझे वनडे और टी-20 टीमों के कप्तान पद से हटने के लिए कहा गया। मैं पहले बेहद हैरान हुआ और मुझे ऐसा महसूस हुआ कि एशिया कप में टीम के खराब प्रदर्शन के मामले में उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है।"

मैथ्यूज ने कहा, "मैं एशिया कप में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार का जिम्मा उठाने के लिए तैयार हूं, लेकिन मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरे साथ धोखा हुआ है और पूरा दोष मुझ पर डाला जा रहा है। सभी फैसले चयनकर्ताओं और मुख्य कोच के बीच आपसी सहमति से लिए गए। एसएलसी की ओर से दिए गए कारण के साथ मैं सहमत नहीं हूं। हालांकि, मैं चयन समिति और मुख्य कोच द्वारा मुझसे की गई अनुमति का सम्मान करता हूं।"

“अगर चयनकर्ताओं और कोच को लगता है कि मैं वनडे औऱ टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए अनफिट हूं तो में इन दोनों फॉर्मेट से संन्यास पर विचार कर सकता हूं। क्योंकि मैं कभी भी टीम पर बोझ नहीं बनना चाहता।”

Advertisement

श्रीलंका को 10 अक्टूबर से इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज खेलनी है। अब ये देखने वाली बात होगी की इस सीरीज में मैथ्यूज को जगह मिलती है या नहीं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार