25 सितंबर। श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ने उन्हें वनडे टीम के कप्तान पद से हटाए जाने पर निराशा जाहिर करते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) को पत्र लिखा है। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, मैथ्यूज ने कहा कि एशिया कप में टीम के खराब प्रदर्शन के मामले में उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है।  

Advertisement

एंजेलो मैथ्यूज ने किया अपनी ऑलटाइम फेवरेट प्लेइंग इलेवन का एलान

उल्लेखनीय है कि एशिया कप में श्रीलंका के खराब प्रदर्शन के कारण मैथ्यूज को वनडे टीम के कप्तान पद से हटा दिया गया और दिनेश चंडीमल को टीम की कमान सौंपी गई। 

इस फैसले से नाराज मैथ्यूज ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को लिखे पत्र में कहा, "शुक्रवार को हुई एसएलसी और कोचों की बैठक के बाद मुझे वनडे और टी-20 टीमों के कप्तान पद से हटने के लिए कहा गया। मैं पहले बेहद हैरान हुआ और मुझे ऐसा महसूस हुआ कि एशिया कप में टीम के खराब प्रदर्शन के मामले में उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है।"

मैथ्यूज ने कहा, "मैं एशिया कप में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार का जिम्मा उठाने के लिए तैयार हूं, लेकिन मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरे साथ धोखा हुआ है और पूरा दोष मुझ पर डाला जा रहा है।

Advertisement

सभी फैसले चयनकर्ताओं और मुख्य कोच के बीच आपसी सहमति से लिए गए। एसएलसी की ओर से दिए गए कारण के साथ मैं सहमत नहीं हूं। हालांकि, मैं चयन समिति और मुख्य कोच द्वारा मुझसे की गई अनुमति का सम्मान करता हूं।"

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार