4 अक्टूबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। अपने विवादित ट्वीट और बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के पुर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने एक और बड़ा बयान दिया है। काटजू ने ट्वीट करके कहा कि BCCI के अधिकारियों के खंभे से नंगा बांधकर उन्हें 100-100 कोड़े मारने चाहिए।

भारत-न्यूजीलैंड सीरीज से छटे सकंट के बादल, लोढ़ा समिति ने दी सफाई

Advertisement

यह बात उन्होंने तब कही जब मंगलवार सुबह यह खबर आई कि लोढ़ा समिति के आदेश के चलते बीसीसीआई से जुड़े बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है। और जिसके चलते बोर्ड भारत-न्यूजीलैंड के बीच जारी सीरीज को रद्द करने का फैसला किया है।

रिद्धिमान साहा का ईडन गॉर्डन में अचूक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Advertisement

हालांकि पूर्व जस्टिस आरएम लोढ़ा ने तुरंत इस मामले में सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने बीसीसीआई के बैंक खाते फ्रीज नहीं किए हैं। बल्कि उन्होंने राज्य क्रिकेट संघों को बड़े भुगतान करने पर रोक लगाई है। इस खबर के वायरल होने के बाद काटजू ने ट्विटर पर कहा "यह काफी नहीं है। ऐसे नहीं मानेंगे।

OMG: युवराज सिंह के 6 छक्के के रिकॉर्ड को तोड़ने से चुका यह पाकिस्तान खिलाड़ी

लोढ़ा को चाहिए कि वह BCCI के अधिकारियों को नंगा कर एक खंभे में बांध दे और हर किसी को उनके पीछे 100 -100 कोड़े लगवाए।" हम आपको बता दें कि लोढ़ा पैनल की सिफारिशों को लागू करने को लेकर बीसीसीआई ने काटजू को सलाहकार नियुक्त किया था। लोढ़ा समिति को गलत और असंवैधानिक करार दिया था।

ब्रेकिंग: अगर ऐसा हुआ तो, इरफान पठान की होगी वनडे टीम में वापसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार