अगरतला, 7 जनवरी (CRICKETNMORE)| राजस्थान ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-सी के एक अहम मैच में त्रिपुरा के खिलाफ यहां सोमवार को पहले दिन 179 रनों की बढ़त बना ली है। त्रिपुरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पूरी टीम 18.5 ओवर मे महज 35 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। मेहमान टीम के लिए अनिकेत चौधरी ने पांच विकेट झटके जबकि त्रिपुरा का एक ही बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक पहुंचा पाया। 

Advertisement

जवाब में राजस्थान के बल्लेबाजों ने मिलाजुला प्रदर्शन किया और 218 रन बनाते हुए बढ़त बना ली। मेहमान टीम के लिए सबसे अधिक रन तम उल-हक (37) ने बनाए। दिन का खेल समाप्त होने तक त्रिपुरा ने अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट खोए चार रन बना लिए हैं। 

Advertisement

सर्विसेस और हरियाणा के बीच रोहतक में जारी ग्रुप-ए के अन्य मैच में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने एक विकेट खोकर 10 रन बना लिए हैं। 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी सर्विसेस ने पहली पारी में 170 बनाए। विकास हथवाला ने सबसे अधिक 54 रनों की पारी खेली जबकि हरियाणा की ओर से टीनू कुंदू ने छह और अमित राणा ने चार विकेट चाटकाए। 

इसी ग्रुप में कटक में जारी एक अन्य मैच में ओडिशा ने गोवा के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं। 

ओडिशा की ओर से सलामी बल्लेबाज संदीप पटनायक ने शतकीय पारी खेली। मेहमान टीम की ओर से तीन गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए। 

Advertisement

उत्तर प्रदेश और असम के बीच कानपुर में खेले जा रहे मैच में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। 

असम अपनी पहली पारी में महज 175 रनों पर सिमट गई। मेहमान टीम के लिए पल्लवकुमार दास ने सबसे अधिक 75 रनों की पारी खेली जबकि उत्तर प्रेदश के लिए यश दयाल और सौरभ कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए। 

उत्तर प्रदेश की ओर से उमंग शर्मा 32 रन बनाकर नाबाद हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार