25 दिसंबर।  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में 26 दिसंबर को खेला जाएगा। दोनों टीम इस समय सीरीज में बराबरी पर है। गौरतलब है कि पर्थ टेस्ट मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 149 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। यानि तीसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए दोनों टीम अपने तरफ से भरपूर कोशिश करने वाली है। 

Advertisement

तीसरे टेस्ट से पहले हर तरफ भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा हो रही थी ऐसे में आखिर में तीसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया गया है। 

Advertisement

भारत की टीम में मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा को मौका मिला है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल है कि ओपनिंग की जिम्मेदारी किसे मिलेगी।

भारत के पूर्व कोच अनिल कुंबले का मानना है कि इस समय भारत को युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए। कुंबले ने अपनी फेवरेट प्लेइंग इलेवन में भी मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी को ओपनर के तौर पर अपनी पसंद बताई थी।

कुंबले का मानना है कि मयंक अग्रवाल एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं और भारतीय टीम मैनेजमेंट को उनको परखने का इससे अच्छा मौका नहीं मिल सकता है। इसके साथ - साथ कुंबले ने ओपनर के तौर पर अपनी पसंद मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी को बताया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार