India Women vs Zimbabwe Women 2nd T20I: भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच रविवार (18 अक्टूबर) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 102 रन ही बना सकी। 

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी शुरुआत से ही संघर्ष करती नजर आई। टीम को सलामी बल्लेबाज केलिस नधलोवु के रूप में शुरुआती झटका लगा। वह 11 गेंदों का सामना करने के बावजूद खाता नहीं खोल सकीं। इसके बाद बिलव्ड बिजा भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं और 13 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गईं।

हालांकि, तीसरे नंबर की बल्लेबाज चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने कुछ देर क्रिज में खड़ रहकर जरूर 35 गेंदों में 27 रन बनाए। वहीं इसके बाद कप्तान जोसेफ़िन नकोमो ने भी एक छोर संभालकर 34 गेंदों में नाबाद 26 बनाए, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें खास नहीं मिला और टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 102 रन ही बना पाई। 

भारत की ओर से निकी प्रसाद ने दो विकेट हासिल किए। उनके अलावा दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा और क्रांति गौड़ ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

अब तीन मैचों की इस सीरीज में 1-0 से आगे चल रही भारतीय टीम को मुकाबला जीतने के लिए सिर्फ 103 रन बनाने होंगे और ऐसा करते ही वह इस सीरीज में अजय बढ़त बनाते हुए अपना कब्जा कर लेंग।

टीमें इस मैच के लिए
भारतीय महिला टीम (प्लेइंग XI): शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़।

Also Read: LIVE Cricket Score

जिम्बाब्वे महिला टीम (प्लेइंग XI): न्याशा ग्वानज़ुरा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिजा, जोसेफ़िन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), मिशेल मावुंगा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिंडर चारे, तेंदई मकुशा, शार्ने मेयर्स।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार