IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स से मिल सकती है दिल्ली कैपिटल्स को चुनौती, एनरिक नॉर्खिया ने जताई आशंका

Updated: Fri, Sep 24 2021 20:17 IST
Cricket Image for IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स से मिल सकती है दिल्ली कैपिटल्स को चुनौती, एनरिक नॉर्खिया (Image Source: Google)

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शनिवार को होने वाला मुकाबला आसान नहीं होने वाला है। नॉर्खिया ने साथ ही कहा कि टीम को अबु धाबी के वातावरण में जल्द ही ढलना होगा। दिल्ली की टीम फिलहाल नौ मैचों में 14 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर हैं।

नॉर्खिया ने वर्चुअल प्रेस वार्ता में कहा, "हमें जल्द ही अबु धाबी के वातावरण में ढलना होगा और देखना होगा कि हमें क्या करने की जरूरत है। यह मुकाबला आसान नहीं होने वाला है और गर्मी बड़ा कारण होगी। उम्मीद करता हूं कि हम अपनी प्रतिभा पर नियंत्रण रख सकेंगे और उस चीज पर ध्यान केंद्रित करेंगे जहां हमें जरूरत है।"

टूर्नामेंट में सबसे तेज 151.71 किमी प्रति घंटा के साथ आईपीएल 2021 सीजन की शीर्ष आठ सबसे तेज डिलीवरी दर्ज करने वाले नॉत्र्जे ने खुलासा किया कि वह गेंदबाजी करते समय उच्च गति की खोज नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा, "मैं मैदान पर गेंदबाजी की गति के बारे में नहीं सोचता लेकिन जब मैं अपनी ताकत का प्रशिक्षण कर रहा होता हूं तो मैं इसके बारे में सोचता हूं। हाई स्पीड ऐसी चीज नहीं है जिसे मैं मैदान पर ढूंढता हूं। मैं खेल के दौरान गेंदबाजी करते समय सही लेंथ पर हिट करने की कोशिश करता हूं।"

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में पूछे जाने पर नॉर्खिया ने कहा, "हमारे टीम में पोंटिंग का होना बहुत अच्छा है। मुझे उनकी चैट पसंद है और वह चीजों को बहुत अच्छी तरह से बताते हैं और सब कुछ समझने में आसान बनाते हैं। वह जो चाहते हैं उस पर काफी स्पष्ट है। मैं उनसे जितना हो सके सीखने की कोशिश कर रहा हूं। हमें उनके साथ काम करने में मजा आता है।"

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें