आईपीएल 2022 के 18वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर अपना विजयरथ ज़ारी रखा है। इस हार के साथ ही रोहित शर्मा की मुंबई लगातार चौथा मैच हार गई और अंक तालिका में भी अब वो 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने दो बदलवा किए लेकिन वो बदलाव भी किसी काम ना आए।

Advertisement

टाइमल मिल्स की जगह टीम में शामिल किए गए जयदेव उनादकट अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे। उनादकट जब गेंदबाज़ी के लिए आए तो उनके पहले ही ओवर में आरसीबी के ओपनर अनुज रावत ने छक्कों की बारिश कर दी। उनादकट पारी का दूसरा ओवर करने आए और पहली तीन गेंदें उन्होंने ठिकाने पर डाली लेकिन अगली दो गेंदों पर अनुज रावत ने उनके साथ बच्चों जैसा खिलवाड़ किया।

Advertisement

22 साल के अनुज रावत ने उनादकट की स्पीड का मज़ाक बनाते हुए उन्हें आगे निकल निकलकर छक्के लगाए। उनके छक्के देखकर लगा कि वो किसी स्पिनर के खिलाफ आगे बढ़कर छक्के लगा रहे थे। हालांकि, इन दो छक्कों के बाद जब उनादकट अपना आखिरी ओवर करने आए तो भी अनुज ने उन्हें बाउंड्री के पार पहुंचाकर 6 रन बटोरे।

हालांकि, बाद में उनादकट ने थोड़ी अच्छी गेंदबाज़ी की जिसके चलते उनके आंकड़े कुछ सुधरे हुए दिखे। कुल मिलाकर अपने 4 ओवर में उन्होंने 30 रन देकर सिर्फ 1 विकेट लिया। वहीं, अनुज रावत ने अपनी टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेलते हुए 47 गेंदों में 66 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 6 छक्के लगाए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार