Gujarat Titans Probable Playing XI Vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 46वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स (GT vs PBKS) के बीच रविवार, 03 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Advertisement

शाहरुख खान पर गिरेजी गाज: GT की XI से 30 साल के बल्लेबाज़ शाहरुख खान का पत्ता कट सकता है जो कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपनी टीम के लिए 9 मैचों की 5 इनिंग में 10.75 की औसत से सिर्फ 43 रन बना पाए हैं। गौरतलब है कि उन्हें गुजरात ने साल 2026 के सीजन के लिए पूरे 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, लेकिन वो अपने प्रदर्शन से खुद को साबित नहीं कर पाए हैं।

Advertisement

अनुज रावत को मिल सकता है मौका: गुजरात टाइटंस की टीम शाहरुख खान को अपने कॉम्बिनेशन से बाहर करती है तो ऐसे में 26 साल के बल्लेबाज़ अनुज रावत को प्लेइंग XI में मौका मिल सकता है। ये बाएं हाथ का विकेटकीपर बैटर IPL टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स जैसी चैंपियन टीमों का हिस्सा रह चुका है। इसके अलावा उनके नाम 77 टी20 मैचों में 1,304 रन दर्ज हैं। उन्हें GT ने 30 लाख रुपये में रिटेन किया है।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अनुज रावत/शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

गुजरात टाइटंस टीम की पूरी स्क्वाड: रविश्रीनिवासन साई किशोर, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार