मुम्बई, 22 मई (CRICKETNMORE): हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के प्रमुख अनुराग ठाकुर रविवार को निर्विरोध रूप से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष चुन लिए गए। 41 साल के ठाकुर इस पद पर आसीन होने वाले सबसे युवा प्रतिनिधि हैं। मुम्बई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में आयोजित विशेष आम बैठक (एसजीएम) में ठाकुर को सर्वसम्मित से विश्व के सबसे धनी बोर्ड का नया मुखिया चुना गया।

Advertisement

ठाकुर इस पद के अकेले उम्मीदवार थे। वह सितम्बर 2017 तक इस पद पर रहेंगे लेकिन आने वाला समय उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। 

Advertisement

इसका कारण यह है कि बोर्ड की संरचना और उसके कामकाज को लेकर लोढ़ा समिति की सिफारिशों पर सर्वोच्च न्यायालय जल्द ही फैसला सुनाने वाला है और ठाकुर के सामने इन्हें लागू करने की चुनौती होगी। लोढ़ा समिति की कुछ सिफारिशें वाकई बोर्ड को भारी पड़ने वाली हैं।

शशांक मनोहर के बीसीसीआई अध्यक्ष पद छोड़ने और फिर आईसीसी का पहला स्वतंत्र चैयरमैन बनने के बाद से ही बीसीसीआई सचिव ठाकुर के इस पद पर आसीन होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

ठाकुर के अध्यक्ष बनने का बाद महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय शिर्के को बीसीसीआई के नए सचिव के तौर पर नामांकित किया गया। ठाकुर ने शिर्के के नाम आगे किया।

शिर्के इससे पहले बीसीसीआई कोषाध्यक्ष के तौर पर काम कर चुके हैं। 2013 में उन्होंने अपना पद त्याग दिया था क्योकि वह एन श्रीनिवासन की अधय्क्षता वाले बोर्ड के कामकाज से खुश नहीं थे। शिर्के इस बात को लेकर नाराज थे कि बोर्ड 2013 के आईपीएल सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग मामले में उचित कदम नहीं उठा रहा है।

Advertisement

ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। वह हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पुत्र हैं और साथ ही साथ हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी हैं।

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार