अनुष्का और साक्षी के वायरल फोटोज़ का क्या है कनेक्शन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं पुरानी तस्वीरें

Updated: Sat, May 15 2021 16:03 IST
Cricket Image for अनुष्का और साक्षी के वायरल फोटोज़ का क्या है कनेक्शन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही (Image Source: Google)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रही हैं। ऐसे में फैंस भी इन तस्वीरों के पीछे का कनेक्शन जानने में जुटे हुए हैं।

तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये तस्वीरें क्यों वायरल हो रही हैं। दरअसल, बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि अनुष्का और साक्षी दोनों ही अपने स्कूल के समय में क्लासमेट्स रह चुकी हैं और यही कारण है कि इन वायरल तस्वीरों में से कुछ उनके स्कूल के दिनों की भी हैं।

इन वायरल तस्वीरों में साक्षी और अनुष्का दोनों ही अपने दोस्तों के साथ हैंगआउट करती हुई नजर आ रही हैं। दूसरी तरफ, अपने किंडरगार्डन के दिनों की एक फोटो में, साक्षी एक परी जैसे रूप में और अनुष्का गुलाबी रंग का लहंगा पहने हुए दिखाई दे रही हैं। 

आपको बता दें, अनुष्का शर्मा के पिता कर्नल (रिटायर्ड) अजय कुमार शर्मा इंडियन आर्मी में थे। अपने पिता की नौकरी के चलते अनुष्का शर्मा को असम में पढ़ाई करनी पड़ी और वहीं अनुष्का की मुलाकात सेंट मैरी स्कूल मार्गेरिटा में साक्षी धोनी से हुई और दोनों ने साथ में पढ़ाई की।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें